पार्टी के जनाधार को गति देने में कार्यकर्ताओं का सहयोग अतिआवश्यक-विभवनाथ

पार्टी के जनाधार को गति देने में कार्यकर्ताओं का सहयोग चाहिए- विभवनाथ


मेजारोड(प्रयागराज)।भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारतीय का मंगलवार को विधानसभा मेजा के सभी मंडलों मे भव्य स्वागत एवं अभिनदंन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेजा मण्डल मे विधायक आवास लखनपुर मे अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे सैकड़ो कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विभव भारतीय ने कहा की मै पार्टी का बहुत सामान्य कार्यकर्ता हूँ पार्टी के जनाधार को गति देने में मुझे सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग चाहिए। जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट करते हुए भारत माता की जय के नारे लगवाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कामेश्वर पटेल ने किया।कार्यक्रम के संयोजक शैलेश पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया और कहा की विभव भारतीय जैसे ईमानदार और सामान्य कार्यकर्त्ता को पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाकर हम सभी कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाया है, जिसके लिए मै नेतृत्व को बधाई देता हूँ।इस अवसर पर जय शंकर पाण्डेय,आशीष मिश्रा उर्फ मुन्ना ,अश्वनी पटेल मंत्री कशी प्रान्त, संतोष त्रिपाठी , उमाशंकर गाँधी, सतीश पांडे विश बाबा, मनोज गुप्ता, देवी प्रसाद तिवारी, हेमंत दुबे, पी.सी. पटेल, रूप नारायण मिश्र, मीरा पटेल, अमरेंद्र शुक्ला, पारस प्रजापति, नितिन तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, नीरज दुबे, अंशुमान शुक्ला, दीनानाथ भारतीय, मिथुन सरोज, कालू सिँह, गेंदा लाल आदिवासी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण करते शैलेष व आशीष

   फ़ोटो:- जिला अध्यक्ष को माला पहनाते शैलेश पाण्डेय व आशीष मिश्रा

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने