अब भाजपा मेजा मंडल में बगावत, विनय शुक्ला बने अध्यक्ष।
फ़ोटो:-विनय शुक्ला को अध्यक्ष मनोयन पर खुशी जाहिर करते पार्टी के लोग।
मेजा/ प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों के खिलाफ बगावती सुर थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। उरुवा संजय केशरी के स्थान पर नागेन्द्र सिंह बाबा, सिरसा मंडल अध्यक्ष श्यामराज यादव के स्थान पर रवि शुक्ला के मनोनयन के बाद मेजा मंडल अध्यक्ष कामेश्वर पटेल के खिलाफ सेक्टर और बूथ प्रभारियों ने विरोध का विगुल फूंकते हुए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विनय शुक्ला को मेजा मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी के द्वारा मनमाने तरीके से नियुक्ति के खिलाफ शुरू से ही विरोध किया जा रहा था। मेजा मंडल के 76 पदाधिकारियों में से 51 ने एकमत होकर विनय शुक्ला को अध्यक्ष मनोयन पर मंगलवार को अपनी मुहर लगाई। इससे पहले भाजपा कठौली बूथ अध्यक्ष बृजेश कुमार गौड़ ने प्रस्ताव रखा। उपस्थित सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक व पूर्व मंडलध्यक्षों ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। उक्त अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जगनारायण पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, अखिलेश अवस्थी, वीके मिश्रा, संजय तिवारी, आशुतोष मिश्रा, महेश तिवारी, रमाशंकर निषाद, दीनानाथ भारतीया, अमित शुक्ला, अशोक निषाद, आशीष चौरसिया सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।