विश्व हिंदू परिषद उरुवा प्रखंड का कार्यकर्ता मिलन समारोह सम्पन्न, अखंड भारत का संकल्प दोहराया

विश्व हिंदू परिषद उरुवा प्रखंड का कार्यकर्ता मिलन समारोह सम्पन्न, अखंड भारत का संकल्प दोहराया

विश्वहिंदू परिषद के पदाधिकारि

लेखक: राजेश कुमार गौड़ सीनियर एडिटर


मेजा/ प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद जिला यमुनापार के प्रखंड उरुवा द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 05 अगस्त को दोपहर 2 बजे श्री बुढ़वा मंगल मेला महावीर मंदिर पर किया गया। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री नित्या नंद जी ने की। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष श्री रमाकांत जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री रमाशंकर पिपरा, जिला सह मंत्री श्री कुशल कांत जी, प्रखंड अध्यक्ष श्री रवि कांत जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शीतला प्रसाद तिवारी, पूनम पांडे, उमा कांत जी, राजीव कांत जी, जय प्रसाद तिवारी जी, मयंक मिश्रा जी, राम बाबू चौबे जी, रवि शुक्ला जी, ब्रजेश कुमार दुबे जी, विवेकानंद मिश्रा जी, अशोक कुमार दुबे, शिवा दूबे, गिरीश जी, पप्पू परसिया, रोहित पाण्डेय, मंगला जी, लवकुश जी, जितेंद्र जी, नंद गोपाल पांडे जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में श्री नित्या नंद जी ने कहा कि – "धर्मो रक्षति रक्षितः" यही विश्व हिंदू परिषद की आस्था और कार्य का मूल है। जब तक भारत अखंड नहीं बनता, तब तक भारत के पुनः खंडित होने का खतरा बना रहेगा, क्योंकि 1947 में भी देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था। हम सभी को हिंदू समाज को संगठित कर समाज में समरसता और चेतना का प्रसार करना है।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, संगठन की नीतियों की जानकारी और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा।


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने