भा.ज.पा. अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने जनवार गांव में बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा
लेखक: A पटेल डेस्क संपादक
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी जमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला मंगलवार को जनवार गांव पहुँचे, जहां उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने के लिए पार्टी और प्रशासन दोनों स्तर पर काम किया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी सिद्धांत तिवारी, नाथु गुप्ता, अमरेश तिवारी, शैलेश पाण्डेय मंडल अध्यक्ष, शंभू केसरवानी, महेश तिवारी, रवींद्र तिवारी, रमाकांत तिवारी, सुरेंद्रनाथ तिवारी, मुन्ना तिवारी, विजय शंकर तिवारी, राजा कुमार, दीपक कुमार और देवी कुमार भी मौजूद रहे।
श्री शुक्ला ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा और राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।