अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा को साकार करने में जुटे हैं: नरेन्द्र सिंह

अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा को साकार करने में जुटे हैं: नरेन्द्र सिंह

समाजवादी कार्यकर्ता

लेखक: संपादकीय टीम लाइव न्यूज़ एक्सप्रेस

मेजा, प्रयागराज। महान समाजवादी चिंतक, प्रख्यात नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री "छोटे लोहिया" के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को मेजा क्षेत्र के भड़ेवरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने जीवनभर गरीबों, शोषितों और पीड़ितों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। वे समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे और युवा नेतृत्व को आगे लाने में उनकी भूमिका अतुलनीय रही।

नरेन्द्र सिंह ने कहा, "आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जनेश्वर मिश्र के विचारों और संघर्षों को जमीन पर उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनका सपना था एक समतामूलक समाज, और अखिलेश यादव उसी दिशा में कार्य कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम जनेश्वर मिश्र की याद को सिर्फ स्मरण तक सीमित न रखें, बल्कि उनके विचारों को अपने कर्म में बदलें।

कार्यक्रम में बद्री प्रसाद पाण्डेय, पीयूष सिंह राजू, आशीष यादव, प्रेमचंद यादव, फिरोज खान, हिमांशु सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, मुनि नारायण यादव, भोला पाल, जैनेन्द्र पाल, शनि सिंह, अर्जुन सिंह, अजीत यादव, चंचल जैसल, जुगुनू बिंद, राज मुहम्मद, अरविंद यादव, बिसुन यादव, विजय बहादुर कुशवाहा, लाला यादव, दुर्गेश शर्मा, ज्ञान सोनकर, संजय यादव, छब्बू राम, हनुमान कुशवाहा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने