बभनी हेठार में बाढ़ पीड़ित असहाय महिलाओं को राहत सामग्री वितरित, प्रशासन और भाजपा नेता रहे मौजूद

बभनी हेठार में बाढ़ पीड़ित असहाय महिलाओं को राहत सामग्री वितरित, प्रशासन और भाजपा नेता रहे मौजूद

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देते भाजपा नेता नीरज द्विवेदी

लेखक: राजेश कुमार गौड़ सीनियर एडिटर

मांडा, प्रयागराज। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बभनी हेठार में बाढ़ पीड़ित और असहाय महिलाओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बाढ़ राहत सामग्री का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज द्विवेदी तथा राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार नंदलाल की उपस्थिति विशेष रूप से रही।

कार्यक्रम में राजस्व अधिकारी अमरनाथ यादव, लेखपाल अमरनाथ, सुनीत श्रीवास्तव तथा राजस्व अधिकारी सतीश मिश्रा ने भी सहभागिता निभाई। प्रशासन की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ राहत सामग्री का वितरण किया गया।

बाढ़ पीड़ितों की मदद करते समाजसेवी


राहत सामग्री वितरण का मुख्य उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित असहाय महिलाओं को तात्कालिक सहायता पहुंचाना रहा। लाभार्थियों में प्रमुख रूप से कलावती गौतम, चंद्रकली पाल, सूर्यकली गौतम, अनारकली सरोज और बोथल धइकार जैसी महिलाएं शामिल रहीं।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से ही बाढ़ जैसी आपदा की मुश्किल घड़ी में पीड़ितों को राहत मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने