कच्चा मकान गिरने से, दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल

कच्चा मकान गिरने से, दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल

लाइव न्यूज़ एक्सप्रेस

लेखक:राजेश कुमार गौड़

मेजा, प्रयागराज:  राजेश गौड़। लगातार हो रही बारिश एक ओर जहां किसानों के लिए राहत बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर यह कई जगहों पर आफत भी बनकर टूट रही है। ताज़ा मामला मेजा थाना क्षेत्र के जेवनियां पुलिस चौकी अंतर्गत सोनार का तारा बाज़ार का है, जहां गुरुवार दोपहर बारिश के दौरान एक कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। इस हादसे में दो सगी बहनें मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम बहादुर भारतीया की पुत्रियाँ अर्चना और वंदना बारिश के वक्त हैंडपंप पर कपड़े धो रही थीं। उसी दौरान पास में स्थित इल्ला भारतीया का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा और मलबा सीधे दोनों बहनों पर जा गिरा। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों बहनों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उपचार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने