विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने किया सामूहिक जलाभिषेक
लेखक: राजेश गौड़ सीनियर एडिटर, कंटेंट राइटर
मेजा/प्रयागराज: विश्व हिंदू परिषद यमुनापार की मेजा इकाई द्वारा गुरुवार को मेजा स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी महादेव मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन की अगुवाई जिला अध्यक्ष पं. नित्यानंद उपाध्याय ने की।कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-शांति एवं सनातन धर्म की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
जिला अध्यक्ष पं. नित्यानंद उपाध्याय ने कहा,
“विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और समाज में सनातन मूल्यों की स्थापना करना भी है। पहाड़ी महादेव पर किया गया यह जलाभिषेक हमारी आस्था और एकता का प्रतीक है। इस दौरान मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "जय श्रीराम" के जयघोष से गूंज उठा। आयोजन के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विश्व हिंदू परिषद के इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया और लोगों ने इसे सनातन संस्कृति के प्रति एक सकारात्मक संदेश बताया।