कठौली गाँव की कांवर यात्रा रवाना, योगेश शर्मा स्टंट करते हुए करेंगे बाबा काशी को जल अर्पित
लेखक:राजेश कुमार गौड़ लाइव न्यूज़ एक्सप्रेस
मेजा/प्रयागराज। सावन के पवित्र महीने में भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में कठौली गाँव से सैकड़ों श्रद्धालुओं की कांवर यात्रा आज दोपहर 12 बजे प्रयागराज से जल भरकर काशी विश्वनाथ के लिए रवाना होगी।इस यात्रा की अगुवाई गांव के युवाओं की एक सक्रिय टोली कर रही है, जिसमें योगेश शर्मा मुख्य सदस्य के रूप में वर्षों से विशेष रूप से जाने जाते हैं। योगेश हर साल इस यात्रा में बाइक स्टंट करते हुए सम्मिलित होते हैं, जिसे वह अपनी श्रद्धा और भोलेनाथ की कृपा मानते हैं। उन्होंने कहा:
“भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद ही है जो हर साल मुझे यह सेवा और साहस देता है।”
कांवर यात्रा में गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से निम्न नाम शामिल हैं:
योगेश शर्मा, श्रीकांत यादव,विनय शर्मा, नीरज केशरी, अमरेश त्रिपाठी, गोरेलाल, यज्ञनारायण केशरी, छोटे प्रजापति, मिथलेश केशरी, दिनेश केशरी, शनि, रवि गुप्ता, संदीप शर्मा, सूरज शर्मा, शुभम शर्मा, अंकित, शेरू, बल्लू, लल्लू शर्मा, विनोद शर्मा, धनंजय गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, संदीप त्रिपाठी, श्रीमान शर्मा, अंशु केशरी, बबी केशरी, मनोज शर्मा सहित तमाम कांवरिए शामिल हैं।गांव में कांवरियों के उत्साह और भक्ति से माहौल भक्तिमय हो गया है। लोगों ने कांवरियों के लिए जगह-जगह फलाहार, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की है। पूरे रास्ते "हर हर महादेव" और "बोल बम" के नारों से वातावरण गूंजता रहेगा।
Live News Express कांवरियों की इस पावन यात्रा की सफलता और कुशलता की कामना करता है।