सपा सरकार में बिजली के लिए तरसते थे लोग - अनुप्रिया पटेल

प्रयागराज - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होेंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले अखिलेश राज में लोग बिजली के लिए तरसते थे, लेकिन अब योगी राज में 20 से 24 घंटे बिजली मिल रही है।

योगी सरकार ने यूपी में सुरक्षित वातावरण दिया है। अगले पांच वर्ष का समय उन्हें और दीजिए। प्रदेश में खुशहाली के लिए योगी सरकार जरूरी है। अनुप्रिया ने यह बात शहर पश्चिम विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में आयोजित एक सभा में कही।

उन्होंने कहा कि साइकिल इस बार भी पंचर हो गई है। केंद्र में और राज्य में जब एक ही पार्टी की सरकार होती है तो निश्चित ही प्रदेश का विकास होता है। यूपी में आमजन का विकास 5 वर्ष में बहुत तेजी से हुआ। पूरे प्रदेश में भाजपा, अपनादल का गठबंधन लोगों को भाता है, अब तो निषाद पार्टी भी साथ में है।
एनडीए सरकार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ

एनडीए सरकार ने पांच वर्षों से विकास की नई ऊंचाईयों को छूने का कार्य किया है।  प्रदेश सरकार ने एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ने का कार्य किया है। हर शहर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और सर्वोत्तम स्वास्थ्य चिकित्सा की व्यवस्था की।

हमारी सरकार ने स्वदेशी वैक्सीन बनाई और दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया। नौकरियों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई। अनुप्रिया ने इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई।

इस अवसर पर विधायक संगीत सोम, राकेश शुक्ला, धनंजय सिंह , चंद्र भूषण सिंह पटेल ,लेखराज सिंह पटेल,  रंजीव सिंह पटेल, सुरेश पासी आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व अनुप्रिया में बारा विधानसभा सीट से अपना दल एस प्रत्याशी वाचस्पति के समर्थन में शंकरगढ़ में आयोजित सभा को संबोधित किया। वहां उनके साथ सांसद केशरी देवी पटेल भी मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने