यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा अप्रैल में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा 2022 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा केंद्र की लिस्ट भी जारी हो गई है। लेकिन यूपी बोर्ड १०वीं और १२वीं के छात्रों को इंतजार है बड़े अपडेट का।
यह बड़ा अपडेट है यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की तारीख। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 की डेट शीट जल्द जारी करेगा। यूपी में फिलहाल विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। अभी तक तीन चरण का मतदान संपन्न  हो चुका है।यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। जबकि चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे। इसके चलते मीडिया रिपोट्र्स में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अप्रैल में शुरू हो सकती हैं।
हालांकि यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों को लेकर अधिक स्पष्टता चुनाव परिणाम के बाद ही आ पाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का टाइम टेबल भी इसके बाद ही जारी होने की संभावना है। यूपी बोर्ड 2022 का टाइम टेबल जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने