गंगा रथ यात्रा के इंतजार में मेजा क्षेत्र वासी


राजनैतिक दल सहित स्कूली बच्चे भी कर रहे  इंतजार



प्रयागराज/ गंगा यात्रा से जुड़े आधा दर्जन मंत्रियों व प्रदेश अध्यक्ष का काफिला  विंध्यक्षेत्र से चलकर प्रयागराज जनपद की पावन धरती में प्रवेश कर चुका है।
 गंगा रथ यात्रा में  सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गंगा यात्रा का रूट बदल दिया गया है।  मुख्यमंत्री विहीन होगी। फिलहाल आधा दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्री गंगा रथ यात्रा में सड़क से ही पूर्व निर्धारित स्थानों से होकर नैनी स्थित  यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेंगे।
यात्रा में भव्य रथ पर सवार होकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह मौजूद हैं। मुख्यमंत्री शाम को संगम पहुंचकर त्रिवेणी आरती करेंगे और अगले दिन 30 जनवरी को वसंत पंचमी पर संगम में पुण्य की डुबकी भी लगाएंगे।
गंगायात्रा के स्वागत के लिए मेजारोड में  सैकड़ो की तादाद में पीली साड़ियों महिलाएं कलस यात्रा में सामिल होने के लोए मेजारोड के बद्रीनाथ तिवारी इन्टरकालेज में बेसब्री से इंतजार कर रही है।





 रथ यात्रा के स्वागत के लिए गंगा, भाजपा  जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारतीया, अशोक सिंह,  सूरज शुक्ला सत्या, बाबा तिवारी अपने सहयोगियों के साथ माण्डा क्षेत्र में पहुंच  चुके  हैं। तो वहीं, आशीष मिश्रा, शैलेश पाण्डेय सहित मेजा विधायक प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष माण्डा आगवानी के लिए मौके पर मौजूद हैं।

मेजा से कुमार सत्यम गौड़ की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने