इलाहाबाद जार्जटाउन थाना क्षेत्र के नारायण अपार्टमेन्ट के रहने वाले रूचि त्रिपाठी ने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने स्वपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के नारायण अपार्टमेन्ट निवासी टीएन त्रिपाठी एजी आफिस से रिटायर्ड है। उनके दो पुत्रियां थी। जिसमें एक की शादी कर दी है। जबकि दूसरी 33 वर्षीय पुत्री रूची त्रिपाठी अविवाहित थी। पांच मई की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके पिता ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गयी। चिकित्सकों ने पुसि को सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षि करा दिया है।