24 अक्टूबर से श्रीराम कथा, 11 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह
लेखक: अतुल तिवारी
मेजा (प्रयागराज)। मेजा तहसील क्षेत्र के टाई सरैया सोनार का तारा गांव में इस वर्ष भव्य श्रीराम कथा का आयोजन 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक किया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान जोड़ी श्री गोविंद लाल पटेल एवं श्रीमती चंद्रकली पटेल होंगी।
कथा वाचिका के रूप में अयोध्या धाम की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी महाराज प्रवचन देंगी। श्रीराम कथा के समापन अवसर पर 11 कुंडी जनकल्याण शिवशक्ति महायज्ञ, दिव्य महाआरती और 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न होगा। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति ने बताया कि कथा का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और लोककल्याण को समर्पित है। प्रदीप कुमार सिंह, चीफ डेली न्यूज़ भारत न्यूज, के नेतृत्व में कथा की तैयारियां जोरों पर हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे —
पप्पू गौतम (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि)
भोला गौतम (उरूवा प्रमुख प्रतिनिधि)
आयोजक प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि,
“श्रीराम कथा सामाजिक और धार्मिक चेतना का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि गांव में श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश फैले।”
गांव में कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। कथा स्थल पर सजावट, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ग्रामीण स्वयंसेवक पूरे मनोयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।
— संवाददाता: अतुल तिवारी, प्रयागराज
