रिटायर्ड रेल अधिकारी चंद्र प्रकाश शुक्ला का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

रिटायर्ड रेल अधिकारी चंद्र प्रकाश शुक्ला का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

मृतक चंद्रप्रकाश शुक्ला

लेखक: संजय शुक्ला सीनियर रिपोर्टर

मेजा/प्रयागराज। मेजा विधानसभा क्षेत्र के सोरांव, मेजारोड गांव निवासी एवं डीआरएम ऑफिस इलाहाबाद के रिटायर्ड वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला का हृदय गति रुकने से शनिवार रात निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार छतवा सिरसा गंगा तट स्थित मुक्ति धाम पर किया गया, जहां उनके पुत्र अंकित शुक्ला (एडीजी सिक्योरिटी, डाट) ने मुखाग्नि दी।

दिवंगत शुक्ला के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक आवास पर सुबह से ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग श्रद्धांजलि देने के लिए लगातार पहुंचते रहे।

इस अवसर पर व्यापार मंडल संरक्षक नित्यानंद उपाध्याय, वरिष्ठ समाजसेवी सिद्धांत तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष तिवारी, भारतीय पत्रकार संघ यमुनापार जिला अध्यक्ष संजय शुक्ला, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, अधिवक्ता समाज के अजय शुक्ला नन्हे, पिंकू शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और परिवार को सांत्वना दी।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने