![]() |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ |
प्रयागराज। यमुनापार के गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में कार्यकारी मंडल की बैठक में आए संघ प्रमुख मोहन भागवत से गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात करेंगे। सीएम हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:40 बजे सीधे गौहनिया में उतरेंगे। यहां वात्सल्य परिसर में दोपहर 1:45 बजे तक रहेंगे और फिर लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी की है। हालांकि उनका जिले के अंदर कोई अन्य कार्यक्रम नहीं आया है। वात्सल्य परिसर में पिछले चार दिनों से संघ की बैठक चल रही है। जिसमें शामिल होने के लिए खुद संघ प्रमुख मोहन भागवत आए हैं। बुधवार को बैठक का तो समापन हो गया, लेकिन संघ प्रमुख अभी 22 अक्तूबर तक प्रवास करेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। सीएम का जल्द ही कुम्भ 2025 को लेकर बैठक करने का भी कार्यक्रम है। ऐसे में जिला प्रशासन ने यहां भी तैयारी की है। हालांकि अफसरों का कहना है कि सीएम कार्यालय से जारी प्रोटोकॉल में इसका जिक्र नहीं है। सीएम सीधे गौहनिया आएंगे और वहीं से लौट जाएंगे। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री का कहना है कि सीएम गुरुवार को प्रयागराज में रहेंगे।