**प्रयागराज लगातार बारिश से फिर बढ़ने लगीं गंगा-यमुना**



प्रयागराज:  देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से गंगा-यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे (सुबह आठ बजे तक) में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर एक सेमी बढ़ा है। नैनी में यमुना में 14 सेमी की वृद्धि हुई है।

दो दिन पहले गंगा-यमुना का जलस्तर घटने से मेला की तैयारी जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी थी। जलस्तर बढ़ने से माघ मेले की तैयारी फिर पिछड़ सकती है। सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा 78.84 मीटर और यमुना का जलस्तर 77.70 मीटर था। सिंचाई विभाग के इंजीनियर बारिश जारी रहने तक गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने के कयास लगा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने