प्रयागराज: मेजा क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव में भाई बहन ने बाजी मारी, दोनों बने पीसीएस विवेक कुमार पटेल को 8वीं एवं संध्या सिंह पटेल को 12वीं रैंक प्राप्त


Sdm भाई बहन संध्या सिंह विवेक सिंह
संध्या सिंह व विवेक कुमार सिंह    

लेखक: लाइव न्यूज़ एक्सप्रेस

 प्रयागराज। मेजा के तेंदुआ कला गांव में जश्न का माहौल है। पीसीएस-2021 का परिणाम जारी होते ही यह गांव चर्चा का केंद्र बन गया है। इस गांव में रहने वाले सगे भाई-बहन अब डिप्टी कलेक्टर बन गए हैं। गांव के विवेक कुमार सिंह ने आठवीं रैंक हासिल की है तो उनकी सगी छोटी बहन संध्या सिंह 12वीं रैंक के साथ डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुईं हैं।

किसान के बच्चे बने sdm


जब परिणाम आया तो भाई-बहन नैनी में थे। दोनों के चयन की खबर सुनकर उनके घर में गांव वालों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद दोनों गांव पहुंचे तो फूलों की बारिश के साथ उनका स्वागत हुआ। विवेक और संध्या के पिता कृष्ण कुमार सिंह तेंदुआ गांव में नवराजी देवी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के संचालक और उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह स्कूल की प्रिंसिपल हैं। कृष्ण कुमार सिंह का सपना था कि बच्चे बड़े होकर अफसर बनें और यह पूरा भी हो गया।

Ias परीक्षा पास होने पर घर पर स्वागत


विवेक पीसीएस-2020 के इंटरव्यू में भी शामिल हुए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा भी दी है। विवेक ने ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर, प्रयागराज से इंटर करने के बाद आकेजीआईटी कॉलेज, गाजियाबाद से बीटेक किया। विवेक और उनकी बहन संध्या अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा में शामिल हुए। विवेक ने भूगोल और संध्या ने राजनीति विज्ञान विषय के साथ परीक्षा दी। 


संध्या ने माधव ज्ञान केंद्र, नैनी से इंटर करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की और पहले ही प्रयास में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हो गईं। संध्या को गाना सुनना तो उनके भाई विवेक को क्रिकेट खेलना पसंद है।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने