**महाशिवरात्रि कल शिवालयों में तैयारियां शुरू**

प्रयागराज। महाशिवरात्रि को लेकर शहर के तमाम शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के प्रमुख शिवालयों में बैरिकेडिंग के साथ ही साज-सजावट भी कर दी गई है। इस बार भगवान शिव की आराधना का विशेष दिन महाशिवरात्रि कल पड रहा है।
कालसर्प योग में मनाया जाएग। घरों के साथ मंदिरों में भगवान शिव का पूजन अभिषेक होगा। सावन के बाद ये पहला मौका होगा जब महापर्व के मौके पर ईष्ट अपने भगवान के दर्शन कर पाएंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार भगवान शिव चतुर्दशी तिथि के स्वामी हैं।
निशीथ काल में भगवान शिव का पूजन करने से सुख-समृद्धि और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
वहीं यमुना किनारे मनकामेश्वर मंदिर, पंडिला महादेव, पंचमुखी महादेव मंदिर, कमौरी महादेव मंदिर, दरियाबाद स्थित तच्छकेश्वर नाथ मंदिर, हटकेश्वर मंदिर के साथ शहर के तमाम छोटे-बडे शिव मंदिरों में कल सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्त जुट जाएंगे। वही माघ मेले के अंतिम स्नान भी महाशिवरात्रि पर्व के बाद खत्म हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने