शमसाद हुसैन को यमुनापार विकास मंच ब्लाक उरुवा का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया

 शमसाद हुसैन को यमुनापार विकास मंच ब्लाक उरुवा का अल्पसंख्यक  प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया

समसाद हुसैन


मेजा/प्रयागराज : यमुनापार विकासमंच लोगों के बीच रह कर गरीबों असहायों के मदद के लिए संघटन को मजबूत बनाने के लिए  उरुवा ब्लाक को मजबूती देते हुए लोगों को जागरूक किया गया व ज़्यादा से ज़्यादा लोगो ने संघठन में सदस्यता ग्रहण की, यमुनापार विकास मंच के  पदाधिकारी व अध्यक्ष  बाबा तिवारी के समक्ष  उरुवा ब्लाक से शमसाद हुसैन को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष व रामशिरोमणि तिवारी को ब्लाक उरुवा प्रवक्ता बनाया गया। और विनायक शुक्ला को संघठन मंत्री बनाया गया। नवनिर्वाचित अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ  अध्यक्ष शमसाद हुसैन ने कहा कि   जिस तरीके से संगठन ने मुझपर भरोसा कर जो पदभार दिया है,मैं पूरी ईमानदारी से संघठन व समाज के प्रति कार्य करूँगा।

शमशाद ने बात करते हुए कहा कि  यमुनापर विकास मंच के अध्यक्ष बाबा तिवारी व संघठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का हमेसा आभारी रहूंगा।

 वही अध्यक्ष बाबा तिवारी ने कहा की यमुनापार विकास मंच न्याय की आवाज़ है, भ्रस्टाचार के ख़िलाफ़ एक जंग है, एक नई मसाल है।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने