अवध के बाद किसानों का सब से बड़ा किसान आंदोलन प्रयागराज से होगा- राजीव चंदेल

अवध के बाद किसानों का सबसे बड़ा किसान आन्दोलन प्रयागराज से होगा: राजीव चन्देल

राजीव चंदेल

लाइव न्यूज़ एक्सप्रेस की रिपोर्ट
प्रयागराज---माघ मेला, प्रयागराज के परेड ग्राउंड में आयोजित राष्टीय किसान महापंचायत में
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्टीय अध्यक्ष ठा. भानुप्रताप सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार व किसान- मजदुर नेता

राजीव चन्देल को इलाहाबाद मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया

livenewsexpress.in


 राजीव चन्देल, प्रदेश संरक्षक फूलचंद्र दुबे व प्रदेश महासचिव डा. बीके सिंह के दिशा- निर्देश पर इलाहाबाद मंडल के चारों जिलोंं प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी व फतेहपुर जनपद में बतौर मंडल अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर पर किसानों- मजदूरों के अधिकारों व हितों के लिये संघर्ष करेंगे। मंडल अध्यक्ष राजीव चन्देल ने कहा कि क्रूर, निर्दयी अंग्रेजी शासन के खिलाफ  किसान विद्रोह अवध प्रांत से हुआ था और आज किसानों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ सबसे बड़ा किसान आन्दोलन प्रयागराज से शुरू होगा ।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) प्रयागराज मंडल कार्यकारिणी की मंडल महासचिव केके मिश्रा के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें भाकियू (भानु ) के नवनियुक्त प्रदेश संरक्षक फूलचंद्र दुबे व प्रदेश महासचिव डा. बीके सिंह तथा प्रयागराज मंडल के मंडल अध्यक्ष राजीव चन्देल को बधाई दी गई। मंडल महामंत्री श्याम सूरत पांडेय, मंडल सचिव व वरिष्ठ कर्मचारी नेता आरएलडी दुबे, जिला संरक्षक राजेन्द्र तिवारी 'दुकान जी', जिलाध्यक्ष फतेहपुर अभिषेक सिंह, जिलाध्यक्ष कौशाम्बी उमाकांत तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रयागराज विक्रमादित्य अनंत, जिला महासचिव नरेंद्र आदिवासी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रेश कोल, जिला उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, जिला सचिव अवध नारायण तिवारी (एडवोकेट), ब्लाक अध्यक्ष मेजा शंकराचार्य , ब्लाक अध्यक्ष कौंधियारा दयाशंकर पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष जसरा पुष्पराज सिंह, ब्लाक अध्यक्ष उरुवा रत्नाकर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष शंकरगण, युवा ब्लाक अध्यक्ष कौंधियारा सतीश दुबे "महाकाल, जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज मिश्रा, सौरभ पांडेय, ब्लाक उपाध्यक्ष कौंधियारा लल्लन यादव, ब्लाक उपाध्यक्ष मेजा रायगोविन्द यादव, ब्लाक सचिव मेजा राम अनुग्रह यादव, मंडल सचिव पप्पू पाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन अवस्थी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हसमत उल्ला, युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, गुड्डू भाई, नसीम व ब्लाक अध्यक्ष करछना, प्रधानसंघ अध्यक्ष मेजा सरनजीत भूर्तिया, ब्लाक उपाध्यक्ष मेजा नागेश्वर मिश्रा, बबल सिंह, पन्ना सिंह, रमाकांत बिन्द, त्रिलोक पाल सहित सैकड़ों संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त तीनों पदाधिकारियों को बधाई दी और भारतीय किसान यूनियन (भानु ) के झंडे के साथ किसानों- मजदूरों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने