इलाहाबाद/ जिला यमुनापार के झंझरा चौबे गांव निवासी दिलीप कुमार चतुर्वेदी के सराहनीय कार्यो को देखते हुए मिशन मोदी अगेन पीएम काशी प्रान्त का सह मिडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है जिसकी घोषणा शनिवार को इलाहाबाद में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में की गई ,
मिशन मोदी अगेन पीएम का उदेश्य मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना तथा भारत को विश्वगुरू बनाकर राष्ट्र प्रथम् ,राष्ट्र हितम् के भावना पूर्ण दायित्व का निष्ठा पूर्वक गति देना है। दिलीप कुमार चतुर्वेदी पूर्व में जिला महामंत्री के पद पर थे उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य को देखते हुए शनिवार को जिले में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लोगो ने उन्हे जिले से प्रमोट कर काशी प्रांत का सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया , मनोनीत करते समय उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राम गोपाल काका, प्रदेश प्रवक्ता उमाकांत द्धिवेदी जी, प्रदेश मंत्री संजय पाण्डेय ,प्रदेश मंत्री सुभाष केशरी , प्रांताध्यक्ष सत्यशील जायसवाल जी,काशी प्रांत महामंत्री राकेश सिह ,कुलदीप पाण्डेय सहित कई प्रदेश पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे ,उनके नाम की घोषणा होने पर पूरे यमुनापार के कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर दौड पडी और उनके नारीबारी आवास पर बधाई देने वालो का ताता लगा रहा,और यमुनापार के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान यमुनापार के कार्यकर्ताओ का सम्मान है।
रिपोर्ट - कुमार सत्यम गौर