प्राथमिक विद्यालय में गिरा विशाल बरगद का पेड़, बाल-बाल बचे रसोईया

प्राथमिक विद्यालय  में गिरा विशाल बरगद का पेड़, बाल-बाल बचे रसोईया

विद्यालय के रसोई पर गिर बरगद का पेड़

लेखक:राजेश गौड़ सीनियर एडिटर एन्ड कंटेंट राइटर

मेजा, प्रयागराज। उरुवा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मेजा रोड में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल परिसर में स्थित विशालकाय बरगद का पेड़ अचानक गिर गया। यह पेड़ पशुपालन विभाग के पास स्थित था और वर्षों से विद्यालय परिसर की सीमा पर खड़ा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार दोपहर अचानक तेज आवाज के साथ बरगद का पेड़ भरभरा कर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में विद्यालय की रसोईघर की दीवार आ गई, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उस समय रसोईया अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। रसोईया बाल-बाल बच गए।

स्थानीय ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। विद्यालय प्रशासन ने घटना की सूचना संबंधित विभागों को दे दी है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। पेड़ गिरने से विद्यालय के अन्य हिस्सों को भी हल्का नुकसान पहुंचा है।

गौरतलब है कि विद्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं और रसोईघर में मध्यान्ह भोजन पकाया जाता है। अगर यह हादसा भोजन के समय होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने कहा:
"प्राथमिक विद्यालय  परिसर में गिरा विशाल बरगद का पेड़ किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन विद्यालय की रसोई को नुकसान पहुँचा है। मैंने मौके पर मौजूद पशुपालन विभाग के कर्मचारियों से स्पष्ट रूप से कहा है कि वे तत्काल वन विभाग को सूचित करें और आवश्यक कार्यवाही करते हुए पेड़ को हटवाएं, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।"



एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने