पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

मेजारोड/प्रयागराज(पियुष मिश्रा): अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग घायल। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया।


मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के गोशौरा गांव निवासी रामप्रसाद यादव (50) रविवार भोर तकरीबन 3 के आसपास बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार राष्ट्रीय राजमार्ग 76 के लखनपुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि ओवर टेक करने के चक्कर में पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए भाग निकला। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।बतादे की वही प्रसाशन का अच्छा कार्य देखने को मिला वही तत्काल सूचना पर  मेजारोड चौकी प्रभारी विकास कुमार सिंह घायल को हॉस्पिटल भिजवाते हुए परिजनों को फोन के माध्यम से जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने