सिविल लाइंस/प्रयागराज(पियुष मिश्रा) सुख समृद्धि के पर्व दीपावली के बीत जाने के बाद आज मंगलवार को सिविल लाइंस प्रयागराज में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली ऐसे में प्रयागराज से वाराणसी तथा प्रयागराज से लखनऊ जा रहे यात्रियों से मनमाना किराया वसूला है बता दे की बस अड्डे के आस पास दर्जनों की संख्या में चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं जबकि लोग जल्दी पहुंचने के चक्कर मे प्राइवेट गाड़ियों का सहारा लेते हैं लेकिन दीपावली बीत जाने के बाद आज यात्रियों से प्राइवेट गाड़ियों ने मनमाना किराया वसूला है।
दीपावली पर्व बीत जाने के बाद बस अड्डे पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ प्राइवेट गाड़ियों ने वसूला मनमाना किराया।
byPiyush Mishra(deputy editor)
-
0