नकली बम डिवाइस मामला : पकड़े गए युवकों के परिजनों को नही थी जानकारी

 नकली बम डिवाइस मामला : पकड़े गए युवकों के परिजनों को नही थी जानकारी

फ़ाइल फोटो


पिता ने बताया बेटे से नही थी ऐसी उम्मीदें


मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा, नैनी, रीवां सहित दर्जनों स्थानों पर नकली डिवाइस बम रखने के आरोप मे मेजा के भसुंदर खुर्द गांव के दो आरोपी पकड़े गए हैं। पकड़ा गया इंजीनियर प्रकाश सिंह सोमवंशी व उसके साथ रहे ड्राइवर रामतीरथ हरिजन के घर परिजन हैरान हैं कि वह दोनों इस करतूत मे कैसे फंस गए। बेटों से परिजनों को ऐसी उम्मीदें नहीं थी। ड्राइवर रामतीर्थ के पिता राम हौसला ने बताया कि दो दिन पहले बुधवार को शाम चार बजे के लगभग प्रकाश सिंह सोमवंशी उनके घर आया और राम तीरथ को भटौती के कोनिया चौराहे पर बाजार में सब्जी खरीदने के लिए साथ में ले जाने को कहा और कहा कि कुछ देर मे हम लोग सब्जी लेकर आ रहे हैं। यह कहकर दोनों लोग चले गए। उसके बाद से दोनों घर नही लौट सके। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के करीब परिजनों को जानकारी मिली कि मध्य प्रदेश की पुलिस ने नकली बम रखने के आरोप में प्रकाश के साथ रामतीरथ को पकड़ रखा है। रामतीरथ के पिता ने बताया कि उसका बेटा अपना चार पहिया वाहन भाड़े पर चलाता है। भाड़े पर गाड़ी चलाने की वजह से गांव के लोग अक्सर रामतीरथ को साथ ले जाते हैं। यदि रामतीरथ के परिजनों को जानकारी होती कि प्रकाश सिंह उसे कहीं और ले जा रहा है तो साथ न जाने देता। रामतीर्थ के पिता ने बताया कि उसके तीन बेटों में सबसे छोटा राम तीरथ घर पर रहता था और गाड़ी चलाने के साथ साथ खेती बाड़ी का काम भी देखता था। दो बेटे बाहर रहकर काम करते हैं। उधर प्रकाश सिंह सोमवंशी के घर पर बूढ़े पिता ब्रम्हा सिंह को छोड़कर और कोई नहीं था। प्रकाश सिंह की माता का वर्ष 2016 में देहांत हो चुका है। ब्रह्मा सिंह ने बताया कि उनका बेटा बुधवार को भटौती चौराहे पर जाने के लिए कहकर निकला था। लेकिन अभी तक नहीं लौटा। नकली बम रखने के आरोप में पकड़े जाने के बारे में पिता ने कहा कि उनका बेटा इस घटना में कब तक छूट जाएगा। उन्हें ऐसी उम्मीदें बेटे से नहीं थी। ब्रह्मा सिंह ने बताया कि उसका बेटा इसके पहले कभी किसी घटना में नहीं रहा है। ब्रह्मा सिंह बेटियों की शादी कर चुके हैं यही प्रकाश इकलौता बेटा उनका सहारा था। पत्नी की मौत के बाद से उनके साथ घर में केवल बेटा ही साथ था। 

जय प्रकाश का घर 



प्रकाश सोमवंशी दिल्ली की काव्या सिंह से किया है लव मैरिज शादी

फ़ाइल फ़ोटो



भसुंदर खुर्द गांव निवासी प्रकाश सिंह सोमवंशी अपने पिता ब्रम्हा सिंह के साथ बाहर रहता था। ब्रह्मा सिंह बाहर एक पेपर मिल में तीस वर्षों तक काम करने के बाद प्रकाश को लेकर मध्य प्रदेश के अमलाई पहुंच गए। वहां पेपर मिल में काम करने लगे। कुछ दिनों बाद ब्रह्मा सिंह अपने इकलौते पुत्र प्रकाश सिंह को लेकर अपने घर चले आए। बीटेक की पढ़ाई पढ़ने वाले प्रकाश सिंह कुछ दिनों तक प्रयागराज में विभिन्न स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया भी था। उसके बाद प्रकाश सिंह नोएडा चला गया। वहां प्रकाश ने काव्या सिंह नाम की एक लड़की से लव मैरिज शादी कर लिया। 2016 में प्रकाश की मां की मौत के बाद वह घर पर ही रहने लगा। प्रकाश खुद अपनी गाड़ी चलाता है। लेकिन एक आंख मे कुछ गड़बड़ी होने की वजह से वह गांव के रामतीरथ को साथ लेकर घर से निकला था। मध्यप्रदेश की रीवां पुलिस ने दोनों को नकली डिवाइस बम रखने के आरोप मे पकड़ लिया। वहीं पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक प्रकाश सिंह ने मेजा, जिगना, नैनी, रीवां मे नकली बम डिवाइस रखने का जुर्म कबूला है। वहीं दोनों युवकों के पकड़े जाने पर गांव मे चर्चा का विषय बना हुआ है। रामतीरथ की दो बेटियां हैं और पहली पत्नी की मौत हो जाने पर पिछले साल रामतीरथ की दुसरी शादी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने