गरीबों व असहाय लोगों की मदद करना हर इंसान का फर्ज है, मेजारोड चौकी इंचार्ज विकास कुमार सिंह ने कही ये बात



उत्तर प्रदेश(पियुष मिश्रा)प्रयागराज जिले में ठंड की दस्तक दे चुकी है। गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। लेकिन कहते हैं ना कि ईश्वर इस धरती पर किसी ना किसी को निमित्त बनाकर ज़रूरतमंदों का ख्याल रखते हैं। वैसे तो गरीबों के लिए सभी मौसम दुखदाई होते हैं।लेकिन जाड़े का मौसम बहुत ही दुखदाई होता है ।जब ठंड अपने जोर पर होती है और शरीर पर गर्म कपड़ा और रात में ओढ़ने को गर्म बिस्तर न हो तो हाल और भी बुरा हो जाता है।

ऐसे में मेजा थाना अंतर्गत मेजारोड चौकी प्रभारी विकास कुमार सिंह की  तरफ से गरीब, बुजुर्ग,असहाय व निर्धन लोगों के मदद के लिए ग्राम सभा सोरांवपांती व अन्य गांव में  लगभग आठ दर्जन कंबल व साल का वितरण किया गया।
वहीं मेजारोड चौकी इंचार्ज विकास कुमार सिंह ने कहा  कि गरीब , निर्धन ,बुजुर्ग व असहायों को सर्दी से बचाव के लिए रेलवे स्टेशन पर फुटपाथ पर रात में सो रहे बेसहारा लोगों के बीच रविवार को लगभग दर्जनों कम्बल वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण निरंतर जारी रहेगा। कंबल वितरण होता देख लोगों ने कहा कि उन्होंने सर्दी से टूटे गरीब असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। वही चौकी इंचार्ज मेजारोड विकास कुमार सिंह ने कहा की हम सब लोग हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय समय पर हमारे एक छोटे से प्रयास द्वारा जरूरत गरीबो तक  मदद पहुंचाई जा रही है।जो काफी सराहनीय कार्य है। 


कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। गरीबों असहाय लोगों की मदद करना हर इंसान का फर्ज है। इस मौके पर  चौकी प्रभारी सहित आधे दर्जन पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने