नही रहे सतीश चंद्र मिश्रा 40 वर्षो से कर रहे थे खिलाड़ियों,का कुशल प्रशिक्षण , खिलाड़ियों में शोक की लहर....

मेजा/प्रयागराज(पियुष मिश्रा) सतीश चंद्र मिश्रा की मृत्यु पर शोक सभा


मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर,मांडा में लगभग 40 वर्षों तक क्रीड़ा प्रभारी व वॉलीबाल के कुशल प्रशिक्षक के रूप में सेवा की।◆


मेजा: डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन(डीवीए),प्रयागराज की एक शोक सभा स्थानीय सोरांव पातीं गाँव के सार्वजनिक खेल मैदान पर कल अपराह्न 4 बजे आहूत की गई। शोक सभा एसोसिएशन के संरक्षक श्यामकांत शुक्ल उर्फ लहरी भइया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला वॉलीबाल संघ के आजीवन सदस्य रहे सतीश चंद्र मिश्रा,निवासी समहन (मेजारोड) की गत दिवस 21 नवंबर 2023 को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। जिससे वॉलीबाल खेल जगत की एक अपूर्णनीय क्षति हुई है। उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने बताया कि सतीश चंद्र मिश्रा जी ने अपने सेवाकाल के दौरान मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर,मांडा में लगभग 40 वर्षों तक क्रीड़ा प्रभारी एवं वॉलीबाल खेल के कुशल प्रशिक्षक के रूप में अपना योगदान प्रदान किया है,जिन्हें कभी भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान अनेकों प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मेजा की पावन धरती से पैदा किया था। उक्त शोक सभा में एसोसिएशन के कई पदाधिकारी,भूतपूर्व एवं वर्तमान वॉलीबाल खिलाडियों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिसमें मुख्य रूप से डीवीए प्रयागराज के कोषाध्यक्ष के.बी.एल.श्रीवास्तव, उमाकांत तिवारी, कुशल कांत मिश्रा, रामस्नेही शुक्ला, हरिश्चंद्र मिश्रा (समहन), वागीश द्विवेदी, प्रभाकर चौबे, देवेंद्र नाथ शुक्ला, ठाकुर प्रसाद यादव, मुकेश शुक्ला, के.पी.सिंह, टी.एन.सिंह, विवेक शुक्ला, अभिषेक सिंह, आदर्श मिश्रा, संतोष भास्कर (मांडा), अंकित शुक्ला,असफाक अहमद,पियुष मिश्रा, आदर्श द्विवेदी व सिंटू विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने