यमुनापार विकास समिति द्वारा यमुनापार के विकास के लिए छेड़ी गई मुहिम

यमुनापार विकास समिति द्वारा यमुनापार के विकास के लिए छेड़ी गई मुहिम के तहत शंकरगढ़ की दशको से जीर्ण शीर्ण सड़कों को लेकर जन सहभागिता से आंदोलन कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया गया।समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ये तो क्षेत्रीय स्तर पर प्रतीकात्मक आंदोलन था लेकिन यदि पखवारे के अंदर सड़को का निर्माण नहीं शुरु हुआ तो पुरे यमुनापार स्तरीय आंदोलन छेड़ा जायेगा। जनआंदोलन के संचालक सचिन सिंह ने कहा कि जब तक सड़कों का निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता हम लोगों का संघर्ष जारी रहेगा।
     आंदोलन में रीवेन्द्र सिंह,अमर सिंह,भगवती प्रसाद पाण्डेय ,अरुण सिंह प्रधान जोरवट,भानू प्रताप सिंह प्रधान बेमरा,सोनू भटनागर,सत्य प्रकाश समदरिया,सुशील पाण्डेय,लाल वीरेंद्र सिंह तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण सहित सैकड़ों लोग प्रमुख रुप से शामिल रहें।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने