कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन


कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन



धरना प्रदर्शन में बैठे लोग


मेजा/प्रयागराज
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के गिरफ्तारी के विरोध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के आवाहन पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस सेवादल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण तिवारी के नेतृत्व में प्रयागराज के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी, राम छबीले मिश्रा, अंकित पांडे, राकेश पांडे, त्रिपुरारी मिश्रा, ब्लॉक करछना कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष नारायण दुबे, उत्तर प्रदेश आल इंडिया कांग्रेस संघ के अध्यक्ष अतुल तिवारी, ऑल इंडिया कांग्रेस संघ उत्तर प्रदेश के सचिव शाह रूमान अहमद के साथ कई लोगों ने इस सांकेतिक धरने में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर अपने प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किए जाने के संदर्भ में जमकर कोसा और आने वाले समय में लाकडाउन खत्म होने के बाद इस सरकार से दो-दो हाथ करने की तैयारी में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता झंडा और तिरंगा लेकर निकलने के लिए तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने