इंटरलाक कार्य: वाराणसी-प्रयागराज रूट पर ट्रेनें होंगी कैन्सल, मार्ग परिवर्तन

 इंटरलाक कार्य: वाराणसी-प्रयागराज रूट पर ट्रेनें होंगी कैन्सल, मार्ग परिवर्तन

Source: Google Images


प्रयागराज:  रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा में उन्नयन हेतु वाराणसी मंडल के ज्ञानपुर रोड-हंडिया खास स्टेशनों के मध्य 13 से 20 फरवरी, 2022 तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य एवं 21 से 23 फरवरी, 2022 तक इंटरलाक कार्य किये जाने के लिये ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं शार्ट टर्मिनेषन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत् किया जायेगा। 


*निरस्तीरण-*

- 10 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05137/05138 मऊ-प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

*मार्ग परिवर्तन-*

- जयनगर से 12 से 22 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।

- नई दिल्ली से 12 से 22 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलायी जायेगी।

- बनारस से 13 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लोहता-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।

- नई दिल्ली से 13 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 22436 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलायी जायेगी।

- वाराणसी से 13 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 22435 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।

- दानापुर से 13, 16, 20 एवं 23 फरवरी, 2022 को चलने वाली 20934 दानापुर-उधना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।

- पटना से 15 एवं 22 फरवरी, 2022 को चलने वाली 22670 पटना-एर्नाकूलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।

*शार्ट टर्मिनेशन-*

- हावड़ा से 16 से 22 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बनारस में यात्रा समाप्त करेगी एवं यह गाड़ी बनारस से प्रयागराज रामबाग के मध्य निरस्त रहेगी।  

*शार्ट ओरिजिनेशन-*

- प्रयागराज रामबाग से 17 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बनारस से चलायी जायेगी एवं यह गाड़ी प्रयागराज रामबाग से बनारस मध्य निरस्त रहेगी। 

10 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05173/05174 बनारस-प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित सवारी विशेष गाड़ी नाॅन क्रासिंग होने के कारण भीटी एवं जंगीगंज स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।   

 

*(पंकज कुमार सिंह)*

 मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने