पति के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ेंगी अभिलाषा टोटका-पत्नी के नामांकन को शुभ मानते हैं नंदी

 पति के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ेंगी अभिलाषा
टोटका-पत्नी के नामांकन को शुभ मानते हैं नंदी

अभिलाषा गुप्ता और नन्द गोपाल नन्दी


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के तहत नामांकन का दौर खत्म हो चुका है। जिले में भी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इन्हीं में से एक थीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी।

उन्होंने इलाहाबाद दक्षिणी विधान सभा सीट से अपना पर्चा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया। खास बात यह रही कि इसी सीट से उनके पति और यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने भाजपा के टिकट पर नामांकन किया है।

यानी अब पति और पत्नी आमने-सामने चुनाव मैदान में इस सीट पर होंगे। बुधवार को सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों को अपने पर्चे वापस लेने का भी समय दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी मैदान में बनी रहेंगी तो इलाहाबाद शहर दक्षिणी का मुकाबला रोचक बन जाएगा।

इलाहाबाद शहर दक्षिणी विधान सभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी बने नंद गोपाल गुप्त नंदी ने पत्नी अभिलाषा गुप्ता के नामांकन को लेकर स्पष्ट किया कि वह पत्नी के नामांकन को शुभ मानते हैं।

जब-जब वह चुनाव मैदान में नामांकन करते हैं तो पत्नी अभिलाषा भी अपना पर्चा दाखिल करती हैं। ऐसा करना उनके लिए शुभ होता है। बाद में वह अपना पर्चा वापस भी ले लेती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने