मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष के बड़े पिता पंडित रमाकांत उपाध्याय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष के बड़े पिता पंडित रमाकांत उपाध्याय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मृतक पंडित रमाशंकर उपाध्याय
स्व पंडित रमाशंकर उपाध्याय


लेखक:राजेश कुमार गौड़ सीनियर एडिटर एन्ड कंटेंट राइटर

मेजा रोड, प्रयागराज। मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रकाश उपाध्याय उर्फ पप्पू उपाध्याय के बड़े पिता पंडित रमाकांत उपाध्याय का सोमवार सुबह लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मेजारोड सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।पंडित रमाकांत उपाध्याय न सिर्फ एक सम्मानित शिक्षक थे, बल्कि एक प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक भी थे। 

सिरसा स्थित राम प्रताप इंटर कॉलेज में बतौर शिक्षक उन्होंने सैकड़ों बच्चों का भविष्य संवारा। उनके पढ़ाए छात्र आज समाज के विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।शिक्षा के साथ-साथ खेल जगत में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और कॉलेज में खेल अध्यक्ष के रूप में भी चुने गए। खेल और शिक्षा में उनके योगदान को आज भी मेजा क्षेत्र में आदर और गर्व से याद किया जाता है।

आज उनके निधन से समाज ने एक आदर्श शिक्षक, सच्चे मार्गदर्शक और कर्मनिष्ठ व्यक्ति को खो दिया है। वे अपने पीछे तीन पुत्र — अवधेश उपाध्याय, राकेश उपाध्याय और सुरेश उपाध्याय — का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर एकत्र हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने